Top packers and Movers in your city to all over India-9896057950

दिल्ली : पंखे से लटका मिला ईवेंट मैनेजर महिला का शव, पति गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी के एक घर में 25 मार्च को 27 साल की प्रियंका कपूर का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव के पास से 2 सुसाइट नोट भी बरामद किए जिनमें लिखा था कि उसका पति नितिन चावला उसके साथ मारपीट करता है और उसने शादी कर सबसे बड़ी गल्ती की है।


दो माह पहले हुई थी शादी
प्रियंका के घरवालों के मुताबिक नितिन चावला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक रेस्तरां चलाता है। पहले से शादीशुदा नितिन ने इसी साल जनवरी में प्रियंका से शादी की थी। खुले विचारों वाली प्रियंका ईवेंट मैनेजमेंट का काम भी करती थी। नितिन की चकाचौंध भरी जीवनशैली देखकर उसे लगा कि अब उसकी सारी हसरतें पूरी हो जाएंगी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गई। प्रियंका को जानने वालों का कहना है  कि नितिन प्रियंका पर शक करता था। उसने प्रियंका के बाहर जाने पर भी पाबंदी लगा दी थी।

पुलिस ने आरोपी नितिन चावला को दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। नितिन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि झगड़ा इसलिए हुआ क्योंकि वह अपनी पहली पत्नी के बेटे को घर में लेकर आ गया था।


Comments